एक सफल लेखिका के तौर पर अपनी पहचान बना चुकी सुधा मूर्ति की जिंदगी ने एक अलग मोड़ ले लिया है। हाल ही में उन्होंने राज्य सभा के सदस्य के तौर पर शपथ ली। 8 मार्च को महिला दिवस के दिन प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने उन्हें उनके कार्य के लिए सराहते हुए उनका नाम नामांकित किया।

राज्य सभा सदस्य बनीं सुधा मूर्ति का शपथग्रहण समारोह

राज्य सभा सदस्य के तौर पर सुधा मूर्ति ने शपथ ग्रहण की। उनकी शपथ ग्रहण के अवसर पर उप राष्ट्रपति जगदीप धनकड़ और उनके पति और इन्फोसिस के संस्थापक नारायन मूर्ति मौजूद थे। इस अवसर पर सुधा मूर्ति द्वारा किए गए सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में किए गए कार्य के बारे में बताया गया।

परोपकारी विरासत

उनकी पूर्व इन्फोसिस के मुखिया के तौर पर किया काम, एक सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में किए गए सामाजिक कार्य, शिक्षा के लिए किए गए कार्य और अन्य कार्यों के लिए सराहना मिली जिससे लाखों लोगों की जिन्दगी बदल गई।

 

इंजिनियर से लेखिका तक का सफर

सुधा मूर्ति का प्रेरित करने वाला जीवन काफी प्रेरणादायक रहा है। टेलीको से पहली महिला इंजीनियर से लेकर एक सफल लेखिका के तौर पर खुद को स्थापित किया। बच्चों के लिए लिखी गई उनकी पुस्तकें लोगों द्वारा काफी पसंद की गई।

राज्य सभा के सदस्य के तौर पर शपथ ग्रहण करने के बाद सुधा मूर्ति ने कहा कि वे इस बारे में और जानना चाहती है कि आम लोगों की राज्य सभा में किस तरह की शिकायतों पर चर्चा होती है, वह यह जानती हैं कि राज्य सभा के सदस्य के तौर पर उनकी जिम्मेदारी और बढ़ जाएगी, फिर भी वे लोगों की मदद के लिए हमेशा तैयार रहेंगी।

पद्म श्री और पद्म भूषण सुधा मूर्ति के कार्यों के लिए कम है, जिस तरह वे हमेशा लोगों की भलाई के लिए काम करती रही है और अपने काम के लिए हमेशा उन्हें सराहना मिली वो अविश्वसनीय रूप से सही है।
उन्होंने हमेशा लोगों की बेहतरी और अपने भारत देश की प्रगति और उन्नति के लिए काम किया है।

 

आप हमारे यू ट्यूब चैनल से जुड़ सकते हैं  https://youtube.com/shorts/DNAZuupzHac?si=st39dTWqk1RCxG-4

आप हमारे फेसबुक पेज से जुड़ सकते हैं  https://www.facebook.com/sirparadoxx?_rdr

आप मुनमुन दत्ता और राज अनाडकट के बारे में यहां पढ़ सकते हैं https://sirwiznews.com/%e0%a4%ae%e0%a5%81%e0%a4%a8%e0%a4%ae%e0%a5%81%e0%a4%a8-%e0%a4%a6%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%a4%e0%a4%be-%e0%a4%94%e0%a4%b0-%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%9c-%e0%a4%85%e0%a4%a8%e0%a4%be%e0%a4%a1%e0%a4%95/?preview=true&amp=1

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *