Deprecated: Function is_staging_site is deprecated since version 3.3.0! Use in_safe_mode instead. in /home/u862694509/domains/sirwiznews.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6078
2024 लोक सभा चुनाव; पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी की हो सकती है जीत: रणनीतिकार प्रशांत किशोर का अनुमान
Deprecated: Function is_staging_site is deprecated since version 3.3.0! Use in_safe_mode instead. in /home/u862694509/domains/sirwiznews.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6078

भारतीय जनता पार्टी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर के अनुमान के अनुसार लोक सभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी पश्चिम बंगाल में मुख्य दल के रूप में उभर कर सामने आ सकती है, फिलहाल पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस पार्टी का वर्चस्व है। भारतीय जनता पार्टी भारत के पूर्व और दक्षिण में अपनी पहचान बनाने की हर संभव प्रयास कर रही है, उनका मानना है कि ऐसा करने से वे दोनों जगह पर लोगों का मन जीतने में कामयाब होंगे और वहां लोक सभा चुनाव जीतने में भी सफल होंगे।

भारतीय जनता पार्टी की दूसरे राज्यों में जीत

प्रशांत किशोर के अनुमान के अनुसार भारतीय जनता पार्टी उड़िसा लोक सभा में भी अधिक सीटें जीतने में सफल रहेगी और तेलंगाना में भी पहले या दूसरे स्थान पर आ सकती है। ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि भारतीय जनता पार्टी 540 लोक सभा सीट में से 370 सीटों से ज्यादा सीटों पर विजय प्राप्त कर सकती है।

भारतीय जनता पार्टी के पहले के परिणाम

भाजपा ने पिछले लोकसभा चुनावों में बहुत ही अच्छा प्रदर्शन किया है, लेकिन वह तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, पश्चिम बंगाल, उड़ीसा, केरल, तमिलनाडु, और बिहार जैसे राज्यों में कुल 50 सीट से अधिक प्राप्त करने में नाकाम रहा है। प्रशांत किशोर यह भी बताते हैं कि भाजपा इन क्षेत्रों में अपने प्रभाव को बढ़ाने के लिए अधिक मेहनत कर रही है, जैसा कि प्रधानमंत्री मोदी और गृहमंत्री अमित शाह जैसे व्यक्तियों के लगातार दौरे से पता चलता है।

प्रतिद्वंद्वियों के लिए बाधाएँ

प्रशांत किशोर के अनुसार, भाजपा कुछ जगहों पर अपना वर्चस्व कायम करती रहेगी जब तक उनके प्रतिद्वंद्वी दल कांग्रेस इन क्षेत्रों में कम से कम 100 सीटें जीत कर भाजपा के प्रभाव को कमजो़र नही कर सकते। प्रशांत किशोर ने भाजपा के विपक्षी दलों को उनकी खराब रणनीती और भाजपा के मज़बूत पक्ष में उनके ख़िलाफ़ कमज़ोर पक्ष के लिए उनकी बहुत आलोचना
करते हैं।

 

आप हमारे फेसबुक पेज से जुड़ सकते हैं  https://www.facebook.com/sirparadoxx?_rdr

आप हमारे यू ट्यूब चैनल से जुड़ सकते हैं  https://youtube.com/shorts/kuRvYs4FsVQ?si=pyrKxoI_rsRj7xSv

आप हरियाणा महिला आयोग के बारे में यहां पढ़ सकते हैं  https://sirwiznews.com/wp-admin/post.php?post=8818&action=edit

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *