चीन ने फिर एक बार सीमा विवाद को हवा दे दी है, उन्होंने अरुणाचल प्रदेश की 30 जगहों की एक लिस्ट जारी की है जिनके नाम बदल कर उन्होंने “ज़ंगनान” कर दिया है। भारत ने इस बात पर विरोध जताया है। इस तरह से सालों से चल रहे भारत-चीन सीमा विवाद को एक बार फिर से हवा दी गई है।

चीन ने अरूणाचल प्रदेश में 30 जगहों के नाम बदले

अरूणाचल प्रदेश
अरूणाचल प्रदेश

इन जगहों में पहाड़, नदी और आस-पास के रहवासियों के घर है। चीन‌ के नागरिक कार्य मंत्रालय द्वारा यह लिस्ट जारी की गई है। चीन पहले भी अरूणाचल प्रदेश के अंतर्गत आने वाली जगहों के नाम बदलने की कोशिश कर चुका है।

भारत की प्रतिक्रिया

भारत ने चीन की इस बात को ग़लत बताया है, भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने कहा कि भारत चीन की इस बात की निंदा करता है, और उन्होंने कहा कि चीन ने अरूणाचल प्रदेश के कुछ स्थानों के नाम बदले हैं इसके बावजूद अरूणाचल प्रदेश भारत का एक अभिन्न अंग है और रहेगा।

राजनयिक संघर्ष

दोनों देशों के सीमा विवाद की स्थिति चीन की इस बात के बाद और ख़राब हो गई है। भारत ने अपनी सीमा पर सैनिकों की तादाद और बढ़ा दी है और वे किसी भी तरह से झुकने को तैयार नहीं है।

चीन‌ ने अरूणाचल प्रदेश में कुछ जगहों के नाम बदलकर भारत को उकसाया है। भारत अभी भी अपने बयान पर कायम है कि अरुणाचल प्रदेश भारत का एक अभिन्न अंग है और हमेशा रहेगा। यह बात कभी भी नहीं बदलेगी। भारत एल.ऐ.सी. से अपने सैनिकों को नहीं हटाएगा।

 

आप हमारे फेसबुक पेज से जुड़ सकते हैं  https://www.facebook.com/sirparadoxx?_rdr

आप हमारे यू ट्यूब चैनल से जुड़ सकते हैं  https://youtube.com/shorts/EEzjItXDCOY?si=joHMLKhGE5tnHpoa

आप यौन उत्पीडन के बारे में यहां पढ़ सकते हैं  https://sirwiznews.com/wp-admin/post.php?post=8581&action=edit

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *