![](https://sirwiznews.com/wp-content/uploads/2024/03/image-40.png)
दिवंगत पंजाबी गायक सिधु मूसेवाला के पिता ने अपने घर बेटे के जन्म की खबर अपने सोशल मीडिया से सभी के साथ साझा की। 2022 में मूसेवाला की असामयिक निधन के बाद परिवार के लिए यह हर्ष का विषय है।
आधिकारीक बयान
बलकौर सिंह ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर आधिकारिक बयान जारी करते हुए मूसेवाला के छोटे भाई के जन्म की खबर सभी के साथ साझा की। उन्होंने सभी को धन्यवाद दिया की सभी ने इस मुश्किल घड़ी में उनके परिवार का साथ दिया। उन्होंने अपना बयान पंजाबी में लिखा।
बलकौर सिंह ने सिधु मूसेवाला के प्रशंसकों का आभार व्यक्त किया कि उन्होंने उनके परिवार का इस मुश्किल घड़ी में साथ दिया। बलकौर सिंह ने प्रशंसकों से निवेदन किया था कि वे बेबुनियाद बातों पर विश्वास ना करें, अगर कोई भी महत्वपूर्ण बात होगी तो उनके साथ सांझा कर दी जाएगी।
पंजाबी गायक सिधु मूसेवाला की पृष्ठभूमि
मई 2022 में 28 वर्षीय पंजाबी गायक सिधु मूसेवाला पर कुछ अज्ञात लोगों ने हमला कर दिया था जिसमें उनकी मृत्यु हो गई थी। वे अपनी गायकी के लिए देश विदेश में काफी मशहूर थे और उनके काफी प्रशंसक भी हैं। 2022 में ही उन्होंने राजनीति में क़दम रखा था, वे पंजाब एसेंबली के उम्मीदवार थे।
नई शुरुआत
मूसेवाला के छोटे भाई के जन्म से उनके परिवारजनों में खुशी और उम्मीद की किरण जगी है। उन्होंने आईवीएफ तकनीक के ज़रिए यह खुशी हासिल की। उन्होंने विदेश में यह इलाज करवाया। उन्होंने मूसेवाला के प्रशंसकों का आभार व्यक्त किया कि उन्होंने मूसेवाला के छोटे भाई के जन्म की खबर से
खुशी हुई। मूसेवाला के छोटे भाई के जन्म से उनके परिवार और उनके प्रशंसक काफी उत्साहित हैं।
आप हमारे यू ट्यूब चैनल से जुड़ सकते हैं https://youtube.com/shorts/DNAZuupzHac?si=st39dTWqk1RCxG-4
आप हमारे फेसबुक पेज से जुड़ सकते हैं https://www.facebook.com/sirparadoxx?_rdr
आप मुनमुन दत्ता और राज अनाडकट के बारे में यहां पढ़ सकते हैं https://sirwiznews.com/%e0%a4%ae%e0%a5%81%e0%a4%a8%e0%a4%ae%e0%a5%81%e0%a4%a8-%e0%a4%a6%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%a4%e0%a4%be-%e0%a4%94%e0%a4%b0-%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%9c-%e0%a4%85%e0%a4%a8%e0%a4%be%e0%a4%a1%e0%a4%95/?preview=true&=1