आयकर विभाग ने 1,800 रुपए का भारी नोटिस भेजा है, इस राशि में उनकी 2017-18 और 20-21 में जितना भी दंड या जुर्माना लगाया गया है वह सब सम्मिलित है। यह खबर कांग्रेस पार्टी के लिए बहुत बुरी है।आयकर विभाग ने 1,800 रुपए का भारी नोटिस भेजा है, इस राशि में उनकी 2017-18 और 20-21 में जितना भी दंड या जुर्माना लगाया गया है वह सब सम्मिलित है। यह खबर कांग्रेस पार्टी के लिए बहुत बुरी है। दिल्ली हाईकोर्ट ने कांग्रेस पार्टी की आयकर विभाग में इस दंड के खिलाफ जांच को नामंजूर करते के तुरंत बाद ही उन्हें आयकर विभाग से यह नोटिस मिला। पार्टी के नेता ने यह जानकारी दी।

कांग्रेस पार्टी ; वित्तीय संकट

कांग्रेस पार्टी

पार्टी पहले से ही वित्तीय संकट में फंसी हुई है, उनका कोष‌ धन पहले ही ख़त्म हो चुका है और आयकर विभाग से उन्हें जुर्माने के तौर पर लगभग 200 करोड़ रुपए चुकाने होंगे। भारतीय कांग्रेस पार्टी ने दिल्ली हाईकोर्ट से इस मामले में न्याय पाने की कोशिश की परंतु उनके हक़ में फैसला नहीं किया गया, अब वे इस मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट का दरवाज़ा खटखटाना के लिए तैयार है।

पार्टी ने भारतीय जनता पार्टी पर यह आरोप लगाया है कि वह अप्रैल में होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए वे आयकर विभाग के अधिकारियों के साथ मिलकर उनपर यह जुर्माना लगा रहे हैं।

राहुल गांधी की झल्लाहट

राहुल गांधी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा कि वे इस ज्यादती का बदला लेंगे जब पार्टी चुनाव जीतेगी। उन्होंने यह भी कहा कि उनके राजकोषीय धन पर यूं प्रतिबंध लगवाना ग़लत था। इस वजह से वह लोकसभा चुनाव के प्रसार करने में वे असमर्थ हैं।

लोकसभा चुनाव के लिए प्रचार-प्रसार में असर

यह वाक्या लोक सभा चुनाव के दो महीने पहले से ही हो रहा है। इस वजह से पार्टी को अपनी पार्टी का प्रचार प्रसार करने में खासी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है, राहुल गांधी ने इस बात पर ध्यान आकर्षित करते हुए कहा कि कुछ राशि 1990 के भी कुछ साल पहले की हैं और ब्याज और जुर्माने के साथ यह राशि मूल राशि से भी ज्यादा हो गई है। इस तरह वे अपनी पार्टी का प्रचार प्रसार किस तरह कर पाएंगे।

भारतीय जनता पार्टी पर लगे रहे आरोप

कांग्रेस पार्टी के कुछ नेताओं ने इसे कर का आतंकवाद घोषित कर दिया है। कांग्रेस पार्टी के नेता जयराम रमेश ने कहा कि इस तरह की राजनीति पार्टी का अंत होना चाहिए जो अपनी चालों से कांग्रेस पार्टी को नीचा दिखाना चाहती है। कांग्रेस पार्टी ने कहा है कि वे भविष्य में होने वाले चुनाव में पूरे जोश के साथ हिस्सा लेगी और अपने देशवासियों की सेवा करेगी  

 

आप हमारे फेसबुक पेज से जुड़ सकते हैं  https://www.facebook.com/sirparadoxx?_rdr

आप हमारे यू ट्यूब चैनल से जुड़ सकते हैं  https://youtube.com/shorts/EEzjItXDCOY?si=joHMLKhGE5tnHpoa

आप मुनमुन दत्ता और राज अनाडकट के बारे में यहां पढ़ सकते हैं  https://sirwiznews.com/%e0%a4%ae%e0%a5%81%e0%a4%a8%e0%a4%ae%e0%a5%81%e0%a4%a8-%e0%a4%a6%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%a4%e0%a4%be-%e0%a4%94%e0%a4%b0-%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%9c-%e0%a4%85%e0%a4%a8%e0%a4%be%e0%a4%a1%e0%a4%95/?preview=true&amp=1

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version